CSIR UG NET जून सत्र का एग्जाम सिटी स्लिप जारी

Created Date: May 05, 2026
CSIR UG NET जून सत्र का एग्जाम सिटी स्लिप जारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CSIR UG NET की संयुक्त राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के जून 2024 सत्र में सम्मिलित होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट, csirnet.nta.ac.in पर जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने CSIR UG NET जून 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी हेतु अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं । बता दें कि आमतौर पर प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले जारी किए जाते रहे हैं। वहीं, जहां एग्जाम सिटी स्लिप पहले जारी करने से उम्मीदवार अपना एग्जाम-डे ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकते हैं और आवंटित परीक्षा शहर के किस केंद्र पर एग्जाम देना है, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड से मिलेगी।