CLAT 2025: महत्वपूर्ण जानकारी

Created Date: May 05, 2026
CLAT 2025: महत्वपूर्ण जानकारी

कानून में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं? तो ध्यान दें! CLAT Exam 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस जुलाई 2024 में शुरू होने की उम्मीद है।

क्लैट 2024 एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। अगर आप लॉ में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि CLAT Exam 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में परीक्षा संचालित करने वाली संस्था CNLU ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। क्लैट ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर क्लैट एग्जाम 2025 नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ये परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। क्लैट सिलेबस, ऑनलाइन फॉर्म और काउंसलिंग प्रॉसेस के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। ख्याल रहे CLAT एक राष्ट्रीय स्तर की लॉ में करियर बनाने के लिए प्रवेश परीक्षा है जिसके जरिए भारत के टॉप लॉ कॉलेजों, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) में एलएलबी, एलएलएम समेत लॉ के विभिन्न यूजी और पीजी कोर्सेस में एडमिशन मिलता है।आयोजन समिति ने अभी तक CLAT 2025 के लिए आधिकारिक पोर्टल एक्टिव नहीं किया है। हालांकि, उम्मीदवार कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी देख सकते हैं। साथ ही साथ आप विद्या लाइव पर बने रहें । हम आपको CLAT 2025 से पूर्ण अवगत करवाते रहेंगे।

महत्वपूर्ण बातें:

  • परीक्षा तिथि: 1 दिसंबर 2024 (रविवार)
  • आवेदन प्रक्रिया: जुलाई 2024 में शुरू होगी
  • अधिकारिक सूचना: CNLU द्वारा जारी
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://consortiumofnlus.ac.in/
  • परीक्षा अधिसूचना: https://consortiumofnlus.ac.in/
  • विषय: एलएलबी, एलएलएम और लॉ के अन्य यूजी और पीजी कोर्स
  • प्रवेश: भारत के शीर्ष लॉ कॉलेजों और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) में

अभी तक:

  • CLAT 2025 के लिए आधिकारिक पोर्टल सक्रिय नहीं है।
  • नवीनतम जानकारी के लिए कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

विद्या लाइव पर बने रहें! हम आपको CLAT 2025 से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करते रहेंगे।

अतिरिक्त जानकारी:

  • CLAT 2025 सिलेबस: जल्द ही जारी किया जाएगा
  • ऑनलाइन फॉर्म: जल्द ही उपलब्ध होगा
  • काउंसलिंग प्रक्रिया: जल्द ही घोषित की जाएगी

शुभकामनाएं!