पेशेवरों के लिए गूगल के सर्टिफिकेट कोर्स

Created Date: May 25, 2026
पेशेवरों के लिए गूगल के सर्टिफिकेट कोर्स

गूगल द्वारा समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए गूगल एडवरटाइजिंग समेत कई फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए जाते हैं। गूगल द्वारा दिए जाने वाले ये ऑनलाइन कोर्स कंटेंट क्रिएशन से लेकर बिजनेस करने वाले सभी पेशेवरों के लिए बेहद की महत्वपूर्ण होते हैं। दरअसल, गूगल के स्किलशॉप पर पेशेवरों के लिए गूगल एड सर्च सर्टिफिकेशन, गूगल एड मेजरमेंट सर्टिफिकेशन, जैसे कोर्सों की शुरुआत की गई है। ये कोर्स उन पेशेवरों के लिए बेहद ही खास हैं, जो गूगल एड की बेसिक और एडवांस्ड पहलुओं की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इन कोर्स की मदद से आप एक सर्टिफाइड ऑनलाइन एड विशेषज्ञ के रूप में खुद को पेश कर सकते हैं।   गूगल एड सर्टिफिकेशन में पहला कोर्स सर्टिफिकेट गूगल एड सर्च सर्टिफिकेशन है, जिसमें पेशेवर गूगल सर्च कैंपेन बनाने और सर्टिफाइड यूजर्स को स्मार्ट बिडिंग और ऑडियंस सॉल्यूशंस कैंपेन बूस्ट जैसे कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल एड डिस्पले सर्टिफिकेशन, गूगल एड वीडियो सर्टिफिकेशन, शॉपिंग एड सर्टिफिकेशन, गूगल एड मेजरमेंट सर्टिफिकेशन, गूगल एड एप सर्टिफिकेशन जैसे कोर्स भी इसमें शामिल हैं। गूगल एड सर्टिफिकेशन अंग्रेजी समेत 22 भाषाओं में मौजूद है। आप चेक, चीनी, पारंपरिक चीनी, डच, अंग्रेजी (यूके), अंग्रेजी (यूएस), फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियन, इतालवी, जापानी, कोरियन, पोलिश, पुर्तगाली, पुर्तगाली (ब्राजील), रूसी, स्लोवाक, स्पेनिश, स्पेनिश (लैटिन अमेरिका), थाई, तुर्की और वियतनामी भाषाओं में से किसी भी एक भाषा का चयन कर गूगल एड सर्टिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। गूगल एड सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आपको सर्टिफिकेशन असेसमेंट में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। असेसमेंट को पूरा करने के लिए आपको 75 मिनट का समय दिया जाएगा। यदि आप निर्धारित समय पर असेसमेंट में पास नहीं हो पाते हैं, तो दूसरे दिन असेसमेंट में दोबारा भाग ले सकते हैं। गूगल के एड सर्टिफिकेशन कोर्स एक साल के लिए मान्य होते हैं। आगे इसका उपयोग करने के लिए आपको दोबारा सर्टिफिकेशन असेसमेंट पास करना होगा।

compare University AiSearchBTN